Rajya Sabha by-election: कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए रजनी पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रजनी पाटिल की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की.

रजनी पाटिल मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की प्रभारी हैं. वह 2013-18 के बीच राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं. वह 1996 से 1998 के दौरान बीड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं.

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव सातव का इसी साल कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद निधन हो गया था, जिस वजह से महाराष्ट्र से उच्च सदन की सीट के लिए चार अक्टूबर को उप चुनाव हो रहा है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट