Randhawa Attacks On Amarinder Singh: सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- नई पार्टी का एलान करना, कांग्रेस की पीठ मे छुरा घोंपने जैसा

<p style="text-align: justify;"><strong>Sukhjinder Singh Randhawa Attacks On Amarinder Singh:</strong> पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर करारा हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कई आरोप भी लगाए. उप मुख्यमंत्री ने कैप्टन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नई पार्टी का एलान करना कांग्रेस की पीठ मे छुरा घोंपने जैसा है. रंधावा ने कहा कि कैप्टन को पंजाब के हित से कोई मतलब नहीं है. कैप्टन पर आरोप लगाते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन की गद्दारी से पंजाब को खतरा है.</p> <p style="text-align: justify;">प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ”नई पार्टी का एलान करना, कांग्रेस की पीठ मे छुरा घोंपने जैसा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह की गद्दारी से पंजाब को खतरा है. उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए.” कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हुं कि कैपटन ने किसान आंदोलन मे क्या किया है?</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News