पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल (Governor) और राज्य की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार के बीच हालिया तकरार का असर गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह के दौरान भी देखने को मिला. आयोजन स्थल पर जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) और मुख्यमंत्री का आमना-सामना हुआ लेकिन गर्मजोशी नहीं देखने को मिला. ममता बनर्जी ने आयोजन स्थल पर राज्यपाल के उनकी ओर बढ़ने पर उनका अभिवादन किया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख (TMC) की ओर से स्वाभाविक गर्मजोशी का स्पष्ट रूप से अभाव नजर आया.

ममता, तब तक अपनी कुर्सी से नहीं उठी, जब तक कि राज्यपाल उनके करीब नहीं आ गए. यह देखा गया कि एक समय मुख्यमंत्री ने अपना चेहरा घुमा लिया, जब धनखड़ उन्हें कुछ कहते नजर आ रहे थे. वहीं, तस्वीरें खिंचवाने के दौरान ममता ने राज्यपाल से दूरी बनाए रखी और राज्य विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बिमान बनर्जी के नजदीक खड़ी रहीं, जिनके साथ धनखड़ की एक दिन पहले बहस हुई थी.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधानसभा परिसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने न सिर्फ स्पीकर और मुख्यमंत्री की आलोचना की थी बल्कि राज्य में राजनीतिक स्थिति को खौफनाक भी बताया था.

वहीं, राज्यपाल धनखड़ के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पीकर ने कहा था कि उनके द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना अत्यंत अशिष्ट आचरण है. बता दें कि राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धनखड़ और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तकरार चल रही है.

Photos: घोड़ा ‘विराट’ हुआ रिटायर, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने प्यार से थपथपाकर दी विदाई

UP Election 2022: जाट समाज के करीब 250 नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक, जानें क्या है ‘जाटलैंड’ का गणित?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट