Rijiju Traditional Dance: केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू बुधवार को जिस वक्त अरूणाचल प्रदेश में एक परियोजना की समीक्षा पर थे, वह एक गांव के लोगों के साथ डांस करते हुए दिखे. स्थानीय सेजलांग लोग, जिन्हें उत्तर-पूर्वी राज्य के कजलांग गांव में मिजी के नाम से जाना जाता है, उन लोगों ने केन्द्रीय मंत्री का पारंपरिक गाने और डांस के साथ शानदार तरीके से स्वागत किया.

किरेन रिजिजू इस वीडियो शर्ट, ट्राउजर्स और स्नीकर्स में दिख रहे हैं, जो गांववालों के साथ पारंपरिक गाने पर पैर हिलाकर डांस करते हुए दिख रहे हैं. ड्रम की थाप के बीच केन्द्रीय मंत्री पारंपरिक गाने पर डांस कर रहे हैं और वहां पर खड़े लोग ताली बजा रहे हैं.

पीएम मोदी ने की रिजिजू के डांस की तारीफ

इधर, केन्द्रीय मंत्री के डांस वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने कहा- केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी डिसेंट डांसर हैं. अरूणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा.

Our Law Minister @KirenRijiju is also a decent dancer!

Good to see the vibrant and glorious culture of Arunachal Pradesh… https://t.co/NmW0i4XUdD
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2021

इससे पहले, रिजिजू ने ट्विट करते हुए डांस वाले वीडियो के साथ कहा- "यह विवेकानंद केन्द्र विद्यालय परियोजनाओं को मॉनिटर करने के लिए मेरा कजलांग गांव का शानदार दौरा है. जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो ये सजोलांग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन है. अरुणाचल प्रदेश में हर समुदाय के लिए ऑरिजनल फॉक गाने और डांस जरूरी है."

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया