Rohini Court Firing: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी अदालत में शुक्रवार को बदमाशों ने गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को मार गिराया. बदमाशों ने कोर्ट रूम नंबर 207 के अंदर जब फायरिंग की तब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, जज इजलास पर बैठे थे. वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर दो बदमाशों को मार गिराया. पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि हमलावर वकीलों की वेश में आए थे.

रोहिणी कोर्ट में हुई गोलीबारी का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में फायरिंग की साफ-साफ आवाज सुनी जा सकती है. लोग भागते नजर आ रहे हैं. बच्चे फायरिंग-फायरिंग कहते सुने जा रहे हैं.

#WATCH | Visuals of the shootout at Delhi’s Rohini court today

As per Delhi Police, assailants opened fire at gangster Jitender Mann ‘Gogi’, who has died. Three attackers have also been shot dead by police. pic.twitter.com/dYgRjQGW7J
— ANI (@ANI) September 24, 2021

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र मान (गोगी) को पेशी के लिए लाया गया था. तभी दो बदमाशों ने फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों हमलावरों को मार गिराया. एक हमलावर पर 50 हजार का इनाम था.

वकील की ड्रेस में मारे गए टिल्लू गैंग के सदस्यों का नाम मोरिस और राहुल था. राहुल के खिलाफ बागपत(यूपी) में हत्या का केस दर्ज है. राहुल बागपत के योविन हत्याकांड में वांटेड था. जबकि मोरिस बहादुरगढ़ के गूलर प्रधान हत्याकांड में वांटेड था.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आज रोहिणी कोर्ट रूम 207 में टिल्लू गैंग के सुनील मान और गोगी गैंग के जितेंद्र गोगी की पेशी थी. दोनों मुकदमा नंबर 295/10 दफा 302 व 34 IPC पुलिस स्टेशन अलीपुर में आरोपी थे. टिल्लू गैंग ने पहले से ही गोगी की हत्या की पूरी फील्डिंग कर दी थी.

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना पर वकील ललित कुमार ने कहा कि हमलावर ने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं. गोगी की सुरक्षा में जो दिल्ली पुलिस के लोग थे उन्होंने 25-30 गोलियां चलाई हैं. जिसमें अपराधियों की मौत घटनास्थल पर हो गई. गोगी की अस्पताल में मौत हो गई.

बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में गोगी का करीबी कुलदीप फज्जा पुलिस कस्टडी से जीटीबी अस्पताल से भाग गया था. हालांकि बाद में पुलिस ने रोहिणी में एक मुठभेड़ में फज्जा को मार गिराया था.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट