RRB-NTPC Results: बिहार से UP तक छात्रों का प्रदर्शन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- परीक्षार्थियों की संख्या बड़ी, एक बार में एग्ज़ाम कराना मुश्किल

Ashwini Vaishnaw On RRB NTPC Results: रेलवे परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद छात्र बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना से शुरू हुआ प्रदर्शन बिहार के कई इलाकों में फैल गया. यूपी के प्रयागराज में भी अभ्यर्थी छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर कई जगह लाठीचार्ज भी किया. बुधवार को बिहार में गया रेलवे जक्शन के आउटर सिग्नल पर खड़ी एमटी ट्रेन के कोच में आग लगा दी गई. इस मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "इतनी बड़ी संख्या में परिक्षार्थी हों तो एक बार में परीक्षा लेना कठिन है, इस वजह से दो लेवल किया गया था. फिर भी हम अब इस पर विचार कर रहे हैं." अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मैं अपने छात्र मित्रों से निवेदन करना चाहूंगा कि रेलवे आपकी संपत्ति है, आप अपनी संपत्ति को संभालकर रखें. आपकी जो शिकायतें और बिंदू अब तक उभर कर आए हैं उन सबको हम गंभीरता से देखेंगे. कोई भी छात्र कानून को हाथ में न ले."

RRB-NTPC Result: विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे राहुल-प्रियंका और अखिलेश, जानिए अबतक की बड़ी बातें

Republic Day 2022: राजपथ बना ‘शक्तिपथ’, जमीन से आसमान तक दिखी भारत के सैन्य और संस्कृति की झलक

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News