Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच एअर इंडिया का एक विमान पूर्वी यूरोपीय देश से 242 भारतीयों को लेकर मंगलवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा. उड़ान संख्या एआई 1946 देर रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी. इसने कीव में बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम करीब छह बजे (भारतीय समयानुसार) उड़ान भरी.

यूक्रेन से लौट कर लोगों ने खुशी जताई. एक छात्र ने बताया, "मैं यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा हूं. भारत पहुंच कर राहत महसूस कर रहा हूं, परिवार वालों को भी परेशानी हो रही थी अब वे ख़ुश हैं." एक अन्य छात्र ने कहा कि मैं सीमा क्षेत्र से बहुत दूर रह रहा था इसलिए वहां स्थिति सामान्य थी, भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की थी इसके बाद मैं लौटा हूं.

#WATCH | Air India special flight carrying around 242 passengers from Ukraine reaches Delhi pic.twitter.com/ctuW0sA7UY
— ANI (@ANI) February 22, 2022

विमानन कंपनी ने भारतीयों को लाने के लिए एक बोइंग 787 विमान का परिचालन किया, जिसने सुबह यूक्रेन के लिए उड़ान भरी थी.

इससे एक दिन पहले, एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-1947 ने नई दिल्ली से भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे उड़ान भरी थी, जो यूक्रेन में कीव स्थित हवाई अड्डे पर करीब तीन बजे पहुंची.

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रात लगभग 9.46 बजे कहा था कि विभिन्न राज्यों के करीब 250 भारतीय मंगलवार रात यूक्रेन से दिल्ली लौट रहे हैं. उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि यूक्रेन से लौटने वाले भारतीयों की मदद के लिए आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानें परिचालित की जाएंगी.

Russia Ukraine Conflict: रूस के बाहर सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं पुतिन, संसद ने दी मंजूरी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट