Russia-Ukraine War: जंग के बीच पूर्वी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी- जो जहां है, वहीं रहे

<p style="text-align: justify;">यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है. ऐसे में भारतीयों को यूक्रेन से निकालने के प्रयासों में लगातार मुश्किलें आ रही हैं. इस बीच यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को एडवाइजरी जारी की गई है. सूत्रों के मुताबिक इसमें कहा गया है कि यूक्रेन के पूर्वी भाग में हालात फिलहाल अच्छे नहीं हैं. लिहाजा अभी जो जहां है वहीं रहे. घबराए बिना अपने को सुरक्षित रखना अभी जरूरी है. सरकार हालात पर नजर रखे हुए हैं और लोगों को वहां से लगातार भारत लाने की कोशिशें चल रही हैं. हालात में थोड़ी सी भी बेहतरी होते ही पूर्वी भाग से भी लोगों को तेज़ी से निकालना संभव होगा. इस दौरान विदेश मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन का मुद्दा गूंजा. इस बैठक में सरकार ने बताया कि &nbsp;यूक्रेन में फंसे लोगों को लाने की हर संभव कोशिश जारी है. सरकार ने फंसे हुए लोगों को लाने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News