रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध काफी भयंकर होता जा रहा है. इसको देखते हुए यूक्रेन में फंसे नागरिकों और छात्रों को लेकर भारत बेहद गंभीर है. यूक्रेन की राजधानी की स्थित भारतीय दूतावास ने अब तीसरी एडवाइजरी जारी कर उन्हें जरूरी सलाह दी है. दूतावास ने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे सभी नागरिक और छात्र किसी भी आपात परिस्थिति में नजदीकी बम शेल्टर में आश्रय ले सकते हैं. यह बम शेल्टर कीव में मेट्रो स्टेशन के अंडर ग्राउंड में बनाए गए हैं.

एडवाइजरी में कहा गया है, "जैसा कि आप जानते हैं, यूक्रेन मार्शल लॉ के अधीन है, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई है. उन छात्रों के लिए जो कीव में फंसे हुए हैं, उनकी मदद करने के लिए दूतावास संपर्क में है. हम जानते हैं कि कुछ जगहों पर हवाई सायरन/बम की चेतावनी सुनाई दे रही है. यदि आप ऐसी स्थिति का सामना करते हैं, तो गूगल मैप में में आस-पास के बम शेल्टर्स की एक सूची है, जिनमें से कई अंडरग्राउंड मेट्रो में स्थित हैं."

Third Advisory to all Indian Nationals/Students in Ukraine.@MEAIndia @PIB_India @PIBHindi @DDNewslive @DDNewsHindi @DDNational @PMOIndia pic.twitter.com/naRTQQKVyS
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 24, 2022

एडवाइजरी में कीव एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा बम शेल्टर्स की लिस्ट के लिए जारी आधिकारिक लिंक भी दिया गया है. जिसका उपयोग फंसे हुए नागरिक और छात्र कर सकते हैं. नागरिक और छात्र इस लिंक के जरिए मदद ले सकते हैं. एडवाइजरी में आगे कहा गया है, "मिशन स्थिति के संभावित समाधान की पहचान कर रहा है. कृपया अपने परिवेश से अवगत रहें, सुरक्षित रहें, जब तक आवश्यक न हो अपने घरों से बाहर न निकलें और अपने दस्तावेज़ हर समय अपने साथ रखें."

इससे पहले भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी नागरिकों से दूतावास के सोशल मीडिया से जुड़े रहने की सलाह दी और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए. दूतावास ने कहा, "यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद करने के मद्देनजर, विशेष उड़ानों का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है दूतावास की वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट और नंबरों पर संपर्क करें. सभी लोग अपना पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखें."

एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी

+38 0997300428

+38 0997300483

+38 0933980327

+38 0635917881

+38 0935046170

यह बोले भारतीय विदेश राज्य मंत्री

भारत के विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि, "विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है. यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी."

यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद

यूक्रेन में रूस का हमला लगातार जारी है और दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्ध चल रहा है. इस बीच यूक्रेन लगातार दुनियाभर के बड़े देशों से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगा रहा है. अब यूक्रेन की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री से भी मदद की अपील की गई है. यूक्रेन के भारत में राजदूत इगोर पोलखा ने कहा है कि, भारत यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव में अहम भूमिका अदा कर सकता है. उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि, वो तुरंत यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस बारे में बात करें. यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि, राजधानी कीव के पास भी हमले हुए हैं. रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है. मोदी जी इस समय बहुत बड़े नेता हैं, हम उनसे मदद की अपील करते हैं. दुनिया में तनाव को भारत ही कम कर सकता है.

यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War: मिसाइल हमले और बम धमाकों के बीच यूक्रेन में 18 हजार भारतीय फंसे, दूतावास ने जारी की ये एडवाइजरी

Watch: रूस की बमबारी से बचने के लिए राजधानी कीव के मेट्रो स्टेशन में छिपे यूक्रेन के लोग, हर शहर में दहशत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट