Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का नौवां दिन है और ये लड़ाई अब दिन पर दिन तेज होती जा रही है. अभी भी कुछ भारतीय छात्र युक्रेन की राजधानी कीव और सबसे बड़े शहर खारकीव में फंसे हैं. रूसी सेना पिछले 24 घंटों में खारकीव, चेर्नीहीव, बोरोदयांका, मारियुपोल में भारी बमबारी की है. इन हमलों में सिर्फ 24 घंटों के अंदर करीब 22 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच भारत सरकार ने बताया है कि कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लग गई, जिसके बाद उसे वापस कीव भेज दिया गया.

कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी- वीके सिंह

यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा है कि आज ख़बर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया. हम कम से कम नुकसान में ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

I received info today that a student coming from Kyiv got shot and was taken back midway. We’re trying for maximum evacuation in minimum loss: MoS Civil Aviation Gen (Retd) VK Singh, in Poland#RussiaUkraine pic.twitter.com/cggVEsqfEj
— ANI (@ANI) March 4, 2022

पिछले तीन दिनों में सात फ्लाइट में लगभग 1400 बच्चे वापस आए- वीके सिंह

वीके सिंह ने बताया कि अभी 1600-1700 बच्चों को भारत भेजना है. पिछले तीन दिनों में सात फ्लाइट में लगभग 1400 बच्चे गए हैं. कुछ बच्चे अपने जरिए से वॉरसॉ पहुंचे थे और उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ रुकने का फैसला किया है. वह पोलैंड में सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि हम कल कुल 5 फ्लाइट निकालेंगे, जिसमें हम 800-900 बच्चों को भारत भेंजेंगे. हमने बच्चों के रुकने के लिए यहां अस्थायी व्यवस्था बनाई है.

यूक्रेन से भारतीयों की वापसी का मिशन जारी

बता दें कि यूक्रेन से भारतीयों की वापसी का मिशन जारी है. आज भारतीय वायु सेना के दो C-17 विमान यूकेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट से गाज़ियाबाद में स्थित हिंडन एयर बेस पहुंचे. केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों का स्वागत किया. देर रात वायुसेना और एयर इंडिया के विमान से करीब 700 छात्र देश लौटे हैं. कल यानि 5 मार्च तक 15 हजार और बच्चों को निकालने का प्लान है.

यह भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूस ने बरसाए बम, IAEA ने दी ‘गंभीर खतरे’ की चेतावनी

Russia-Ukraine War: ‘भोजन बचाएं, बर्फ पिघालकर पानी बनाएं, तख्ती पर लिखें ये शब्द’, सरकार ने खारकीव में फंसे भारतीयों से कहा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट