Sanjay Raut targeted BJP: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ अपनी पार्टी के मौजूदा रिश्तों की ओर इशारा करते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने 25 साल पहले ही कहा था कि बीजेपी एक विभाजनकारी पार्टी है, लेकिन शिवसेना को इस सच्चाई का अहसास दो साल पहले ही हुआ.

संजय राउत ने विभिन्न राजनीतिक रैलियों में मराठी में शरद पवार के दिए गए भाषणों का संग्रह "नेमकेची बोलाने" नामक पुस्तक के विमोचन पर यह बात कही. शिवसेना सांसद ने कहा "करीब 25 साल पहले शरद पवार ने कहा था कि BJP देश में एकता नहीं चाहती. इसके तरीके विभाजनकारी हैं. इसका एहसास हमें दो साल पहले हुआ था. उन्होंने यह भी कहा था कि BJP की नीतियां ऐसी हैं जो देश को पीछे ले जाएंगी. हालांकि, हमें इसे महसूस करने में काफी समय लगा."

Around 25 years ago, (NCP chief) Sharad Pawar had said that BJP doesn’t want unity in the country, but we (Shiv Sena) could understand it only in 2019. He had said that BJP is dividing the country & is taking the country in the opposite direction: Shiv Sena MP Sanjay Raut pic.twitter.com/SHv3en4KET
— ANI (@ANI) December 11, 2021

पुस्तक के शीर्षक का उल्लेख करते हुए राउत ने कहा, "पुस्तक का नाम इतना अच्छा है कि हम सभी को इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में देना चाहिए. उन्हें कुछ चीजें जानने की जरुरत है." राउत ने कहा कि संसद का केंद्रीय सभागार पार्टियों के नेताओं और वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा अन्य राजनेताओं के बीच बैठकों के लिए जाना जाता था, जो विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते थे.

उन्होंने कहा "हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि संसद में सवाल पूछने की कोशिश करने वालों का विरोध किया जा रहा है और उन्हें दबाया जा रहा है." राउत ने कहा कि सवाल उठाने के बुनियादी अधिकारों से इनकार बहुसंख्यकवाद का मार्ग प्रशस्त करता है. राज्यसभा सांसद ने कहा "पवार ने कुछ साल पहले यह कहा था और अब हमने इसे वास्तविकता के रूप में देखा है."

इसे भी पढ़ेंः
Farmers Killed In Accident: धरना स्थल से घर लौट रहे दो किसानों की सड़क दुर्घटना में मौत

Rahul Gandhi on Modi Government: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- ‘छवि बचाओ, फोटो छपवाओ’ है बीजेपी का असली नारा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट