Karnataka Suicide case: कर्नाटक में कांट्रैक्टर संतोष पाटिल की खुदकुशी का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है. संतोष के भाई प्रशांत पाटिल की शिकायत पर राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इधर, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मामले में जांच का भरोसा देते हुए कहा कि सच्चाई सामने आएगी.

सीएम बोले- सच्चाई सामने आएगी

कर्नाटक सीएम ने कहा कि ठेकेदार संतोष पाटिल खुदकुशी के सच सामने आएगा. मामले की संपूर्ण जांच की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि केएस ईश्वरप्पा से फोन पर बात करूंगा और मामले की सारी जानकारी ले रहा हूं.

Yes FIR registered (against KS Eswarappa over the death of contractor Santosh Patil). Have gathered all info…I will speak with Eshwarappa….I don’t know what he (Eshwarappa) said (about resignation). It will be cleared when we speak directly…: Karnataka CM Basavaraj Bommai pic.twitter.com/RLQegvueri
— ANI (@ANI) April 13, 2022

इधर, दूसरी तरफ ईश्वरप्पा के इस्तीफे को लेकर पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की. इसके साथ ही, मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा को हटाने की मांग की.

We have appealed to the Governor to dismiss KS Eshwarappa, get him arrested…Secondly, a corruption case should be regd against him given that he would seek 40% commission from his own people, including contractor Santosh Patil(who later died by suicide): DK Shivakumar, Congress pic.twitter.com/msXxYbvJpH
— ANI (@ANI) April 13, 2022

क्या है मंत्री ईश्वरप्पा पर आरोप?

केएस ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ठेकेदार संतोष पाटिल ने मंगलवार को उडुपी में आत्महत्या कर ली थी. पाटिल हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव थे. उन्होंने आत्महत्या के लिए मंत्री को जिम्मेदार बताया. रिपोर्ट के मुताबिक, संतोष पाटिल कुछ दिन पहले लापता हो गए थे और बेलगावी पुलिस ने उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने अपने दोस्तों को एक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था कि ईश्वरप्पा उनकी मौत के लिए ‘सीधे जिम्मेदार’ होंगे और मंत्री को दंडित किया जाना चाहिए.

कुछ हफ्ते पहले पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था कि उन्होंने ईश्वरप्पा के मौखिक निर्देश के आधार पर अपने गांव में सड़कों के निर्माण में 4 करोड़ रुपये का निवेश किया है. उन्होंने मंत्री पर झूठ, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया और पीएम मोदी से ईश्वरप्पा को अपने बिलों का निपटान करने का निर्देश देने का आग्रह किया.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट