सुप्रीम कोर्ट में कई खाली पड़े जजों के पदों पर भर्ती होने जा रही है. दरअसल सर्वोच्च न्यायालय में जल्द 9 नए जजों की नियुक्ति होगी. गौरतलब है कि चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की तरफ से 18 अगस्त को भेजे गए सभी 9 नामों को केंद्र ने स्वीकृति दे दी है. इनमें 3 महिला जज भी हैं. साथ ही एक वरिष्ठ वकील भी सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बनने जा रहे हैं. जल्द ही इन जजों का शपथ ग्रहण हो सकता है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 34 पदों में से 33 इन नियुक्तियों के बाद भर जाएंगे

इन सभी नामों को केंद्र ने स्वीकार किया है

तेलंगाना हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली

कर्नाटक हाई कोर्ट की जज जस्टिस बी वी नागरत्ना

गुजरात हाई कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी

वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा

कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ए एस ओका

गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ

सिक्किम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जे के माहेश्वरी

केरल हाई कोर्ट के जज जस्टिस सी टी रविंद्रकुमार,

मद्रास हाई कोर्ट के जज एम एम सुंदरेश

भारत को मिल सकती है पहली महिला चीफ जस्सिटस

इन जजों में से भविष्य में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बी वी नागरत्ना और पी एस नरसिम्हा भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की संभावना हैं. अब तक सुप्रीम कोर्ट में कोई भी महिला चीफ जस्टिस नहीं हुई है. सितंबर 2027 में जस्टिस नागरत्ना के रूप में भारत को पहली महिला चीफ जस्टिस मिल सकती है.

ये भी पढ़ें

अब मुंबई कांग्रेस में सामने आई अंतर्कलह, यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष सुरज सिंह ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Weather Updates: दिल्ली में पारा चढ़ा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट