SCO शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- सबसे बड़ी चुनौतियां शांति सुरक्षा और ट्रस्ट डिफिसिट से संबंधित है

<p style="text-align: justify;"><strong>PM Modi speech in SCO :</strong> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. एससीओ की 20वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने सबसे पहले ईरान का एससीओ के नए सदस्य देश के रूप में स्वागत किया. साथ ही तीन नए देश साऊदी अरब, मिस्र और कतर का भी स्वागत किया.</p> <p style="text-align: justify;">पीएम मोदी ने कहा, हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौतियां शांति सुरक्षा और ट्रस्ट डिफिसिट से संबंधित है. इन समस्याओं का मूल कारण बढ़ता हुआ रेडिकलाइजेशन है. अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम में इस चुनौती को और स्पष्ट कर दिया है. इस मुद्दे पर SCO को पहल कर कार्य करना चाहिए. यदि हम इतिहास पर नजर डालें तो पाएंगे कि मध्य एशिया का क्षेत्र मॉडरेट और प्रोग्रेसिव कल्चर और बैल उसका का एक प्रकार से गढ़ रहा है. सूफीवाद जैसी परंपराएं यहां सदियों से पनपीं और पूरे क्षेत्र और विश्व में फैली.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News