Sculpture of Prime Minister Narendra Modi: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तेनाली में एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की 14 फीट ऊंची मूर्ति बनाई है. ये मूर्ति लोहे के स्क्रैप से बनाई गई है, दोनों ने मिलकर लोहे के कबाड़ से ये मूर्ति बनाई है. दोनों पिता-पुत्र अच्छे कलाकार हैं, कई मूर्तियां बनाई हैं.

पिता का नाम काटूरी वेंकटेश्वर राव और बेटे का नाम रविचंद्रा है. दोनों तेनाली में ही ‘सूर्य शिल्पशाला’ चलाते हैं. वेंकटेश्वर राव ने कहा कि इस प्रतिमा को पूरा करने के लिए 10-15 श्रमिकों ने लगभग 2 महीने तक लगातार काम किया है. मूर्ति बनाने में बेकार सामान, लोहे के कबाड़ जिसमें खासतौर पर नट और बोल्ट का इस्तेमाल किया गया है.

कई कलाकृतियां बनाई

वेंकटेश्वर राव ने बताया कि उन्होंने पिछले 12 साल में करीब 100 टन लोहे के कबाड़ का इस्तेमाल करते हुए कई कलाकृतियां बनाई है. रविचंद्रा के मुताबिक वे सिंगापुर, मलेशिया और हांगकांग जैसे देशों में इसकी प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं. वेंकटेश्वर राव ने कहा कि इससे पहले भी 75000 नट का इस्तेमाल करते हुए 10 फीट ऊंची महात्मा गांधी का एक स्कल्पचर बनाया था. जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है.

महात्मा गांधी की मूर्ति देखने के बाद बेंगलुरु के एक संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी का स्कल्पचर बनाने को कहा था. प्रधानमंत्री मोदी का स्कल्पचर बनाने में करीब दो महीने का समय लगा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये प्रतिमा बेंगलुरु में स्थापित की जाएगी.

यह भी पढ़ें:
बिहारः बैंक की गलती से खाते में आए 5.5 लाख, शख्स ने कहा- अब वापस क्यों? PM मोदी ने मुझे पहली किस्त दी
सेंट्रल विस्टा निर्माण के बीच रक्षा मंत्रालय के सात हजार कर्मचारियों के लिए ‘डिफेंस कॉम्पलेक्स’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट