Secunderabad Club Fire: देश के सबसे पुराने हैदाराबाद स्थित ‘सिकंदराबाद क्लब’ में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने से करोड़ों के नुकसान होने की बात कही जा रही है. गौरतलब है कि यह क्लब अंग्रेजों के शासन के दौरन 1878 में निर्मित किया गया था. यह क्लब कुल 144 साल पुराना है और करीब 20 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है. जानकारों की मानें तो सिकंदराबाद क्लब देश के 5 सबसे बड़े, प्रतिष्ठित और पुराने क्लबों में से एक है.

इस क्लब में शहर के बड़े बड़े अधिकारी और अमीर बिजिनेस मैन ही आते हैं. साधारण लोगों को यहां आने नहीं दिया जाता है. मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 3 बजे इस क्लब में आग लगने की घटना सामने आने की सूचना मिली है. आग इतनी तेज थी कि यह पूरे क्लब में फैल गई थी. आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था.

फायर विभाग ने संभाला मोर्चा

क्लब के प्रबंधन विभाग ने इस स्थिति में फायर विभाग को सूचित किया जिसके कुछ देर बाद फायर विभाग ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग को बुझाने का काम किया. मिली जानकारी के मुताबिक आग बुझाने में लगभग 10 फायर इंजनों का इस्तेमाल किया गया. आग बुझाने में लगभग 4 घंटे से भी अधिक का समय लगा है. घटनास्थल पर प्रशासन द्वारा राहत एंव बचाव कार्य जारी है.

20 करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अनुमान

बताया जा रहा है कि छुट्टियां होने के कारण क्लब में कोई मेहमान नहीं था इसलिए किसी भी जान की क्षति होने की बात सामने नहीं आई है मगर क्लब के अंदर करीब 20 करोड़ की अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचने का अनुमान है. आग लगने से क्लब की इमारत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. वहीं कुछ लोगों के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Corona in Delhi: दिल्ली में दो दिन से घट रहे हैं कोरोना केस, क्या आंकड़े घटाने का खेल खेला जा रहा है?

देश में Corona Vaccination का एक साल पूरा, अब तक लगी 157 करोड़ डोज़, पूरी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य अब भी दूर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट