Sidhu Vs Capt Amarinder: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को केंद्र के तीन कृषि कानूनों का वास्तुकार बताया, जिनके खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. सिद्धू की टिप्पणी सिंह के उस बयान के दो दिन बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो बीजेपी के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है.

पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा था कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि टूटकर बने अकाली समूहों के साथ गठबंधन पर विचार कर रहे हैं. सिद्धू ने कृषि कानूनों के अमल में आने पर खेती-किसानी में बड़े उद्योगपतियों का दखल बढ़ने के किसानों के आरोपों के संदर्भ में ट्वीट किया, ‘तीन काले कानूनों के वास्तुकार…जो अंबानी को पंजाब की किसानी में लाए…जिन्होंने एक-दो बड़े कार्पोरेट के लाभ के लिए पंजाब के किसानों, छोटे विक्रेताओं और मजदूरों को बर्बाद किया.’ सिद्धू ने इस ट्वीट में अमरिंदर सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इसके साथ उनका एक वीडियो साझा कर उन्हें कृषि कानूनों का वास्तुकार बताया.

नवजोत सिंह सिद्धू के इस वीडियो को शेयर करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भड़क गए. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए सिद्धू पर हमला बोला. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, नवजोत सिंह सिद्धू कितना धोखेबाज हैं. आप मेरी 15 साल पहले फसल विविधीकरण (फसल विविधीकरण) की वीडियो को कृषि कानूनों से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके खिलाफ मैं अभी भी लड़ रहा हूं और जिसके साथ मैंने अपने राजनीतिक भविष्य को जोड़ा है.

‘What a fraud and cheat you are @sherryontopp! You’re trying to pass off my 15-year-old crop diversification initiative as connected with #FarmLaws, against which I’m still fighting and with which I’ve linked my own political future!’: @capt_amarinder 1/3 https://t.co/Eg1aPJ1isS
— Raveen Thukral (@RT_Media_Capt) October 21, 2021

दूसरे ट्वीट में सिंह ने कहा, "ये जाहिर है कि सिद्धू आप पंजाब और उसके किसानों के हित से अनजान हैं. आप स्पष्ट रूप से विविधीकरण और कृषि कानूनों के बीच का अंतर नहीं जानते हैं और आप पंजाब का नेतृत्व करने का सपना देखते हैं, ऐसा कभी होता है तो किनता भयानक!

‘It’s obvious @sherryontopp you’re clueless about Punjab’s & its farmers’ interests. You clearly don’t know the difference between diversification & what the #FarmLaws are all about. And yet you dream of leading Punjab. How dreadful if that ever happens!’: @capt_amarinder 2/3
— Raveen Thukral (@RT_Media_Capt) October 21, 2021

एक अन्य ट्वीट में अमरिंदर सिंह ने कहा, यह हास्‍यपद है कि आपने इस वीडयो को ऐसे समय में पोस्ट करने के लिए चुना है जब पंजाब में कांग्रेस सरकार अपने आगामी प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट को बढ़ावा देने के लिए पूरी कोशिश कर रही है या आप इसका भी विरोध कर रहे हैं?

‘And it’s hilarious @sherryontopp that you’ve chosen to post this video at a time when @INCPunjab govt is going all out to promote its upcoming Progressive Punjab Investors’ Summit. Or are you opposed to that too?’: @capt_amarinder 3/3
— Raveen Thukral (@RT_Media_Capt) October 21, 2021

बता दें कि अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था. तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से सैकड़ों किसान दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं. इनमें से अधिकतर पंजाब और हरियाणा से हैं.

<a title="Covid-19 Vaccination: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, जानिए क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/news/india/covid-19-india-crossed-the-100-crore-mark-in-covid-vaccination-corona-virus-covid-1985378" target="">Covid-19 Vaccination: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, जानिए क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी

<a title="Goa Assembly elections: गोवा में टीएमसी की जोर शोर से तैयारी, पहली बार ममता बनर्जी करेंगी राज्य का दौरा" href="https://www.abplive.com/news/india/trinamool-congress-fight-goa-assembly-elections-mamata-banerjee-visit-goa-on-28th-october-1985614" target="">Goa Assembly elections: गोवा में टीएमसी की जोर शोर से तैयारी, पहली बार ममता बनर्जी करेंगी राज्य का दौरा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया