Singhu Border Murder Case: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने कहा- इस पूरे मामले से किसान नेताओं का पल्ला झाड़ना सही नहीं

Singhu Border Murder Case:  दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के नजदीक एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में करीब 15 दलित संगठनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. इसको लेकर आज दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय संपाला से मुलाकात की और इस ममले पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय संपाला ने इस मुलाकात को लेकर कहा,” आज दलित समाज के विभिन्न संगठन मुझसे मिले. हम पहले ही डीजीपी हरियाणा, मुख्य सचिव को इस पर सख्त कार्रवाई करने के लिए नोटिस भेज चुके हैं और फैक्स के माध्यम से वापसी रिपोर्ट भी मांग चुके हैं. ” उन्होंने आगे कहा,” किसान नेताओं ने पूरी घटना को लेकर पल्ला झाड़ लिया है लेकिन यह सही नहीं है. अगर वे (आरोपी) 10 महीने से उनके साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके साथ रह रहे हैं, तो वे उसी विरोध का हिस्सा हैं.”

क्या है मामला

पंजाब के तरन तारन जिले के निवासी लखबीर सिंह (35) का पुलिस बैरीकेड से बंधा शव उस मंच के पास मिला जिसे दस महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने तैयार कर रखा है. उसके शरीर पर धारदार हथियार के वार से बने करीब 10 निशान थे. इस घटना के लिए निहंगों के एक समूह को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

अखिल भारतीय खटीक समाज, अखिल भारतीय बेरवा विकास संघ, धनक कल्याण संघ और दलित कर्मचारियों और पेशेवरों के अन्य संगठनों समेत 15 दलित सगंठनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने आयोग से इस मामले की निष्पक्ष जांच होने और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की. राजनीतिक पार्टियों ने इस घटना की निंदा की और व्यापक जांच की मांग की. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि यह घटना ‘‘ यह ‘उद्घाटित’ करती है कि अराजकतावादी खुद को किसान नेता बता रहे हैं.’’

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा पुलिस को किसान प्रदर्शन स्थल पर दलित व्यक्ति की हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. सांपला ने हरियाणा पुलिस से 24 घंटे के भीतर प्राथमिक रिपोर्ट भी मांगी है. सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहे एक वीडियो क्लिप में कुछ निहंगों को जमीन पर खून से लथपथ पड़े एक व्यक्ति के पास खड़े हुए देखा गया है और उसका बायां हाथ कटा हुआ पड़ा है. निहंगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मृतक ने सिखों की पवित्र पुस्तक की बेअदबी की है.

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगती सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की शीर्ष इकाई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बताया कि इस नृशंस हत्या की जिम्मेदारी निहंगों के समूह ने ली है. उनका दावा है कि लखबीर ने सिखों की पवित्र किताब सरबलोह ग्रंथ की बेअदबी करने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें

Singhu Border Murder Case: किसान मोर्चा ने कहा- कार्रवाई में देंगे साथ, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरप्तारी | पढ़िए पूरा मामला

Singhu Border Murder Case: युवक की बेरहमी से हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News