Singhu Border Murder Case: युवक की बेरहमी से हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

Singhu Border Murder Case: सिंघु बॉर्डर पर पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से किसान आंदोलन (Farmers Protest) चल रहा है. शुक्रवार को आंदोलन वाली जगह पर लखबीर नाम के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब हत्या के मुख्य आरोपी निहंग सिख (Nihang Sikh) ने सरेंडर कर दिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. हत्या के बाद निहंग सिख ने युवक के हाथ-पैर को काट कर बैरिकेड पर लटका दिया था. आरोप है कि रात में मृतक लखबीर निहंगों के कपड़े पहने हुए गुरुद्वारे में दाखिल हुआ था.

युवक पर गुरू ग्रंथ साहब के साथ बेअदबी का था आरोप

बताया जा रहा है कि युवक ने गुरू ग्रंथ साहब के साथ बेअदबी की और भागने लगा. तभी गेट पर पहरा दे रहे निहंगों ने इस युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. इस बेअदबी के पीछे उसका मकसद पूछा गया.  युवक ने जब कुछ नहीं बताया तो पहले उसके हाथ काटा गया, इसके बाद युवक का पैर काटा गया और उसे बैरिकेड से लटका दिया गया.

हत्या को अंजाम देने वाले शख्स का नाम सरवजीत सिंह

कहा जा रहा है कि इस हत्या को अंजाम देने वाले शख्स का नाम सरवजीत सिंह हैं, जिसने कल शाम सोनीपत पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. ये वारदात उस किसान आंदोलन में हुई है, जिसे अब तक शांतिपूर्ण बताया जा रहा था. लेकिन वारदात के बाद अब राजनीतिक रिएक्शन भी शुरू हो गए हैं. हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि घटना से उनका कुछ लेना देना नहीं है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए.

बता दें कि मृतक लखबीर पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव का रहने वाला था. वो निहंगों के घोड़ों की देखभाल और साफ सफाई करता था, लेकिन उन्होंने ही उसकी जान ले ली. जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढ़ें-

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

Rahul Dravid: टीम इंडिया के कोच बनने के लिए तैयार हैं राहुल द्रविड़, 2023 तक का मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News