Singhu Border Murder Case: हरियाणा-दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर कल लखबीर सिंह नाम के शख्स की एक निहंग सिख ने हत्या कर दी थी. इसके बाद से किसान आंदोलन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इन सवालों के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है. राकेश टिकैत ने इस हत्या को आंदोलन को बदनाम करने की साजिश बताया है. टिकैत ने यह भी कहा है कि केंद्र के लोगों ने उकसाकर ये हत्या कराई है.

किसान संगठनों का इस हत्या से कोई लेना देना नहीं- टिकैत

abp न्यूज से खास बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा, ‘’ये हत्या किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है. किसान संगठनों का इस हत्या से कोई लेना देना नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’सरकार ने प्रशासन को किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए हजारों-करोड़ों रुपए दिए हैं. सिंघु बॉर्डर पर जो हुआ, वह सरकार के उकसावे की वजह से हुआ है.’’

अजय मिश्रा के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा- टिकैत

राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की घटना पर भी बड़ा बयान दिया है. राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा. अजय मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए. राकेश टिकैत ने यह भी आरोप लगाया कि अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से पुलिस पूछताछ नहीं कर रही है. अगर पुलिस को पूछताछ ही करनी है तो थाने में ले जाकर करे, गेस्ट हाउस में नहीं.’’

युवक पर गुरू ग्रंथ साहब के साथ बेअदबी का था आरोप

बताया जा रहा है कि युवक ने गुरू ग्रंथ साहब के साथ बेअदबी की और भागने लगा. तभी गेट पर पहरा दे रहे निहंगों ने इस युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. इस बेअदबी के पीछे उसका मकसद पूछा गया. युवक ने जब कुछ नहीं बताया तो पहले उसके हाथ काटा गया, इसके बाद युवक का पैर काटा गया और उसे बैरिकेड से लटका दिया गया.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढे़ं-

Singhu Border Murder Case: युवक की बेरहमी से हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

CWC Meeting: पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी, लखीमपुर कांड पर भी हो सकती है चर्चा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट