Sonu Sood Meets Sukhbir Badal: अभिनेता सोनू सूद ने गुरुवार को चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की. बादल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ”सोनू सूद से उनकी पहलों के बारे में बातचीत हुई. मैं उनकी उदार भावना की सराहना करता हूं, उन्होंने हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद की है.”

हाल ही में सोनू सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी. इससे पहले उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. सोनू सूद के राजनीति में आने को लेकर अटकलें लगाई जाती रही है. हालांकि उन्होंने पत्ते नहीं खोले हैं.

सोनू सूद ने 14 नवंबर को बहन मालविका के राजनीति में शामिल होने की घोषणा की थी. हालांकि तब उन्होंने कहा था कि फिलहाल पार्टी को लेकर फैसला नहीं किया गया है. बाद में मालविका ने कहा था कि वह अगले साल की शुरुआत में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमाएंगी.

अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद करके सुर्खियां बटोरी थीं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट