Sputnik Light Vaccine: सरकार ने घरेलू स्तर पर निर्मित रूस की एकल खुराक वाले कोविड-19 रोधी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के निर्यात की इजाजत दे दी है. इस वैक्सीन को अभी भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी गई है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा लिमिटेड को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी गई है.

अप्रैल में स्पुतनिक वी के इमरजेंसी यूज को मिली थी इजाजत

स्पुतनिक लाइट रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के घटक -1 के समान है. भारत के औषधि नियामक ने अप्रैल में स्पुतनिक वी के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी थी, जिसके बाद से भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण कार्यक्रम में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.

Govt allows export of 40 lakh doses of COVID vaccine Sputnik Light manufactured in India by Hetero Biopharma to Russia
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2021

विचार-विमर्श के बाद हुआ फैसला

रूसी राजदूत निकोलाय कुदशेव ने भारत सरकार से हेटेरो बायोफार्मा द्वारा उत्पादित स्पुतनिक लाइट को तब तक रूस में निर्यात की अनुमति देने का आग्रह किया था, जब तक इस टीके को भारत में औषधि नियामक द्वारा आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिल जाती. एक सूत्र ने कहा, ‘सरकार ने भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख खुराक निर्यात करने की अनुमति दी है. विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इस सप्ताह निर्णय लिया गया.'

Power Crisis: देश में बिजली संकट और कोयले की कमी को लेकर जानिए सरकार ने क्या कुछ कहा है?

Power Crisis: बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री के बयान पर मनीष सिसोदिया का निशाना, बोले- केंद्र की आंखें बंद करने की नीति खतरनाक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया