Srinagar Encounter: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले के हैदरपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद आज चौथा शव बरामद किया गया है. बता दें कि सोमवार को शुरू हुए एनकाउंटर में दो लोगों आतंकी मारे गए थे. वहीं आज दो अन्य के शव बरामद किए गए हैं. दोनों शव की बरामदगी के एनकाउंट वाले जगह पर से बरामद शवों की संख्या चार हो गई है. बता दें कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम को आतंकियों के बारे में जानकारी मिली थी. जैसे ही आतंकियों की जानकारी पुलिस को मिली तो तुरंत टीम बनाकर इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

टीम को मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दी. जिसके बाद आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई. जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों का मुहंतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी वारदात में तेजी देखी गई है. आठ नवंबर को ही आतंकियों ने एक सेल्समैन की हत्या कर दी थी. इससे एक दिन पहले सात नवंबर को आतंकियों ने एक कॉन्सटेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं अक्टूबर में आतंकियों ने 13 नागरिकों की हत्या कर दी थी. इसमें बिजनेसमैन, मजदूर और शिक्षक शामिल हैं. अक्टूबर में ही 12 जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. वहीं सुरक्षाबलों ने 20 आतंकियों को मार गिराया.

बता दें कि इस साल अब तक 130 से ज्यादा आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. वहीं मिली जानकारी के मुताबिक घाटी में 38 विदेशियों सहित 150-200 आतंकी अभी भी सक्रिय हैं.

National Press Day: राष्ट्रीय प्रेस दिवस आज, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने दी बधाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट