Srinagar, Noorbagh Firing: श्रीनगर के नूरबाग में सुरक्षाबलों के ऊपर गोलीबारी, हथियार छोड़कर भागने को मजबूर हुए आतंकी

Srinagar, Noorbagh Firing: श्रीनगर के नूरबाग इलाके में हथियार छोड़ कर आतंकी भाग गए. पूरे इलाके की घेराबंदी तक आतंकियों की तलाश जारी है. नूरबाग इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलीबारी की, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

कश्मीर जोन की पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “श्रीनगर के नूरबाग में आतंकवादियों की घेराबंदी करते समय पुलिस की एक छोटी टीम पर गोलियां चलाई गईं.” पुलिस ने कहा कि आतंकवादी कुछ हथियार छोड़कर भाग गए. उन्होंने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकवादी अपने हथियार छोड़कर भाग गए. इनमें एक पिस्तौल और एक एके 47 शामिल है.”

कुलगाम में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की कर दी थी हत्या

कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी और बिहार के रहने वाले एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि शाम करीब छह बजकर पांच मिनट पर आंतकवादियों ने बंटो शर्मा नाम के पुलिसकर्मी पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि शर्मा को अस्पताल ले जाया गया ,लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि बाद में रात आठ बजकर 50 मिनट पर आतंकवादियों ने फिर से हमला किया और बिहार निवासी एक श्रमिक की हत्या कर दी, जिसकी पहचान शंकर चौधरी (35) के रूप में की गई. वह बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि चौधरी कुलगाम के डी एच पुरा इलाके के निहामा में एक ईंट भट्ठे में काम करता था.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के डीजीपी बोले- निहत्थे पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे आतंकी, इससे उनकी हताशा दिखती है

Ladakh News: लद्दाख में बढ़ रहे कोरोना के मामले, लेह में 15 दिनों के लिए स्कूल बंद

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News