Srinagar to Sharjah Flight: श्रीनगर और शारजाह के बीच 23 अक्टूबर से शुरू होगी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Srinagar to Sharjah Flight: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 23 अक्टूबर से शारजाह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगा, जिससे अमीरात जाने के इच्छुक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. अधिकारियों ने बताया कि ‘गो फर्स्ट’, जो पहले गो एयर था, 23 अक्टूबर से श्रीनगर और शारजाह के बीच उड़ानें शुरू करेगा, जिससे यात्रा के समय और लागत दोनों में कटौती होगी.

आने वाले शनिवार को ‘गो फर्स्ट’ श्रीनगर से रात 8:25 बजे शारजाह के लिए सीधे उड़ान भरने वाली है और इसके 11 बजकर 25 मिनट पर दुबई में उतरने की उम्मीद जताई जा रही है. इस यात्रा के लिए यात्रियों को महज 12,500 रुपये खर्च करने होंगे. रविवार 24 अक्टूबर को,  उड़ान G84095 शारजाह से रात 12 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करेगी और सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर यानि 4 घंटे 25 मिनट में श्रीनगर पहुंचेगी. यह लागत और समय दोनों के लिहाज से कम है. इससे पहले श्रीनगर और शारजाह के बीच दिल्ली या अमृतसर के माध्यम से उड़ानें भरी जाती थीं, जिसमें अधिक समय लगता था.

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले महीने श्रीनगर में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द ही श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिर से शुरू होंगी, जिससे यूटी की सीधी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की लंबे समय से लंबित मांग समाप्त हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर टर्मिनल को 25,000 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 63,000 वर्ग मीटर किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि साल 2005 में श्रीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया था. लेकिन विदेश से इस हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का यात्रियों को लेकर आना-जाना नहीं था. लेकिन अब अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरु होने से यात्रियों में खुशी का माहौल है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News