24 घंटे में दो हत्याकांड से थर्राया सुलतानपुर (Sultanpur)

Sultanpur:

  • दोस्तपुर में डकैती के आरोपितों ने युवक को किया गोलियों से छलनी। 
  • अखंडनगर में युवक की हत्या के बाद धान के खेत में फेंका शव।

सुलतानपुर (उ.प्र.) ।

हमारा लेटस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर (Sultanpur) में अपराध बेकाबू है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले के अलग-अगल थानाक्षेत्रों में दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोस्तपुर थानाक्षेत्र के पहाड़पुर रायपट्टी गांव में डकैती के आरोपितों ने उनपर मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़ित महिला कैलाशा देवी पत्नी स्व. रामबदल के बेटे हरिप्रसाद (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को गुरुवार सुबह-सबेरे उस वक्त अंजाम दिया गया जब हरिप्रसाद शौच के लिए खेतों की ओर जा रहा था। उसे दौड़ाकर गोलियों से छलनी कर दिया गया, जिससे मौका-ए-वारदात पर ही उसकी मौत हो गई। गांव निवासी रामसहाय सिंह पुत्र भवानी प्रसाद, उनके दो बेटों जयमंगल, राजमंगल व साथी अंबे सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। बता दें कि हत्यारोपितों के खिलाफ करीब चार माह पहले मृतक की मां कैलाशा देवी ने डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था।

हमारा लेटस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उधर, दोस्तपुर के सीमावर्ती थानाक्षेत्र अखंडनगर अंतर्गत कुंदाभैरोपुर गांव निवासी युवक सोनू पुत्र महावीर की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर धान के खेत में पड़ा मिला। उसके गले, आंख व शरीर के अन्य अंगों पर चोट के गंभीर निशान थे। फिलहाल, अभी तक यह मालूम नहीं किया जा सका है कि सोनू का कत्ल आखिर किसने, क्यूं और कैैसे किया है।

Sultanpur
मृतक की मां से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।

यह भी पढ़ें: जाम की समस्या से प्रशासन ने बन्द की आंख

यह भी पढ़ें: अवैध ट्रैवेल्स एजेंसियों पर परिवहन विभाग कसेगा शिकंजा

यह भी पढ़ें: गंदे पानी से लबरेज है काशीराम आवासीय कालोनी

About the Author

Krupakshi M.
Krupakshi M.
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।