Summit for Democracy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी कंपनियों को लोकतांत्रिक समाज को संरक्षित करने में योगदान देना चाहिए, क्योंकि प्रौद्योगिकी में लोकतंत्र को "सकारात्मक या नकारात्मक" रूप से प्रभावित करने की क्षमता है. पीएम मोदी लोकतंत्र पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन को डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे. इस शिखर सम्मेलन की मेज़बानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कर रहे हैं और 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि इसमें शिरकत कर रहे हैं.

लोकतंत्र के सिद्धांतों को वैश्विक शासन का भी मार्गदर्शन करना चाहिए- मोदी

सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय लोकतांत्रिक शासन के चार स्तंभों के रूप में संवेदनशीलता, जवाबदेही, भागीदारी और सुधार अनुकूलता को भी रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोकतंत्र के सिद्धांतों को वैश्विक शासन का भी मार्गदर्शन करना चाहिए. पीएम मोदी ने भारत के सभ्यतागत लोकाचार को लोकतंत्र के मूल स्रोतों में से एक के तौर पर रेखांकित किया.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कानून के शासन और बहुलवादी लोकाचार के प्रति सम्मान सहित लोकतांत्रिक भावना भारतीयों में गहराई से समाई हुई है. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासियों में भी यह है और इस तरह से वे अपनाये गए देशों की आर्थिक भलाई और सामाजिक सद्भाव में योगदान दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ठीक 75 साल पहले आज की ही तारीख को भारत की संविधान सभा ने अपना पहला सत्र आयोजित किया था.

प्रौद्योगिकी कंपनियों को लोकतांत्रिक समाज के संरक्षण में योगदान देना चाहिए- मोदी

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक देशों को उनके संविधानों में निहित मूल्यों को पूरा करने की जरूरत है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सकारात्मक या नकारात्मक रूप से प्रभावित करने की प्रौद्योगिकी की क्षमता को देखते हुए, प्रौद्योगिकी कंपनियों को खुले और लोकतांत्रिक समाज के संरक्षण में योगदान देना चाहिए.’’

एक विशेष संकेत के रूप में पीएम मोदी को मुख्य ‘लीडर्स प्लेनेरी सेशन’ में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था. इसकी मेजबानी राष्ट्रपति बाइडन ने की. यह सत्र बंद कमरे में हुआ है और इसमें भारत समेत चुनिंदा 12 देशों के नेताओं ने शिरकत की. शुक्रवार को मोदी भारत का राष्ट्रीय बयान देंगे. यह सत्र सार्वजनिक होगा.

यह भी पढ़ें-

China On Bipin Rawat Death: CDS बिपिन रावत की मौत पर चीन की बेशर्मी, सरकारी अखबार में लिखा- हादसे के लिए भारतीय सेना जिम्मेदार

Bipin Rawat Death: सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने श्रीलंका-भूटान जैसे देशों से भी आएंगे बड़े सैन्य अधिकारी, जानिए कौन-कौन होंगे शामिल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट