
<p>नोएडा के सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के लोगो के लिए आज एक बड़ा दिन है क्योंकि आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है जिस में इस कोर्ट के भीतर बने दो बड़े टावर को ध्वस्त करने के आदेश जारी हो गए है। यह मामला कई सालों से कोर्ट में चल रहा था। दरअसल आपको बता दें कि सुपरटेक एमेरल्ड कोर्ट में कई टॉवर्स बने हुए हैं जिसके भीतर रहने वाले लोगों का कहना है कि जब उन्होंने शिफ्ट किया तो उसी कैंपस में दो और टावर बनने शुरू हो गए हालांकि वह जगह बिल्डर ने पार्क के लिए बताई थी। जिसके बाद आरडब्लूए की तरफ से बार-बार बिल्डर से इस बात की शिकायत करके पूरी जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन कोई हल न निकलने के बाद यह मामला f.i.r., अलग-अलग अथॉरिटी से शिकायत और फिर कोर्ट तक पहुंच गया। जिस के बाद कोर्ट के फैसले में सुपरटेक और नोएडा ऑथोरिटी की तरफ से की गई गलतियां सामने आई। 2009 और 2012 में ऑथोरिटी की तरफ से दी गई अनुमति नियम विरुद्ध थी यह बाद भी खुली। 2014 में अल्लाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले मैं भी मिलीभगत की बात सामने आई थी। और अब साल 2021 में दोनो टावर को गिराए जाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने भी दे दिए है। </p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






