दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है.

कंगना रनौत ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर देश की स्वतंत्रता पर विवादास्पद टिप्पणी की थी. उस इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा था कि भारत को असली आजादी साल 2014 में मिली और साल 1947 में देश को भीख मिली थी. स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि अभिनेत्री ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते हुए बयान दिया.

अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया- मालीवाल

राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की भी मांग की. मालीवाल ने कहा है कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते हुए बयान दिया.

कंगना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति घृणा भरी हुई है- मालीवाल

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कंगना के खिलाफ देशनोक का मामला दर्ज करने की भी मांग की. स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी में लिखा कि कंगना के इन बयानों से पता चलता है कि उनके अंदर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और महात्मा गांधी जैसे हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कितनी घृणा भरी हुई है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी.

उन्होंने आगे कहा कि, हम सबको पता है कि हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण हमें ब्रिटिश राज से आजादी मिली. स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए और रनौत को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए.

यह भी पढ़ें.

Gadchiroli Encounter: मारे गए 26 नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी ढेर, जानिए

West Bengal News: बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा- डराने वाले TMC नेताओं के हाथ-पैर तोड़ दो

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट