Telangana News: तेलंगाना के खम्मम में रावी चेट्टू बाजार में एक कपड़े की दुकान में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. तेज रफ्तार बाइक ने दुकान के अंदर काउंटर को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार हवा में उड़ता दिखाई दिया. वहीं दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दुकान के अंदर मौजूद दुकानदार समेत 4 लोग बाल-बाल बच गए.

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बाइक का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. जिसमें बाइक सवार भी स्वस्थ बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले में बाइक जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है. तीन दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना का CCTV फुटेज वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आई सीसीटीवा फुटेज में तीन महिला समेत एक पुरुष को कपड़े की दुकान के अंदर बैठा देखा जा सकता है. तभी अचानक से एक बाइक दुकान के अंगर हवा में उड़ती हुई आ पहुंचती है. जिस दौरान सभी लोगों को चौंक कर बाइक के सामने से हटते देखा जा सकता है. वहीं बाइक सवार हवा में उड़कर दुकान के अंदर बनी डेस्क एक साइड गिर जाता है.

फिलहाल वीडियो के अनुसार सोशल मीडिया पर दुर्घटना को काफी भयानक बताया जा रहा है. वहीं इस दुर्घटना में बाइक सवार को भी मामुली चोटें ही आई हैं, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स उसे भाग्यशाली कह रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः

’यूपी में पुलिस अत्याचार की महामारी है’, कस्टडी में युवक की मौत के बाद योगी सरकार पर बरसे Owaisi-Akhilesh

Chhath Puja 2021 Sunset Timing: पटना से दिल्ली तक, यूपी से मुंबई तक छठ की धूम, जानें अपने शहर में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का समय

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट