Terrorists Arrested: 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए चार आतंकी, दिल्ली पुलिस ने कल 6 को किया था गिरफ्तार

Terrorists Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए गए छह में से चार कथित आतंकियों को रात में कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में पेशी के बाद सुनवाई करते हुए सभी चारों को 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. दिल्ली पुलिस की टीम दो अन्य को आज दोपहर कोर्ट में पेश करेगी.

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इनमें से दो आतंकियों ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया था.

आतंकियों को लेकर दिल्ली पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को किसी ने सूचना दी थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ग्रुप के कुछ आंतकी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ब्लास्ट करना चाहते हैं और और इनका निशाना भीड़-भाड़ वाली जगहें हैं.

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और दिल्ली से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा चार अन्य को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है.

आतंकियों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद

गिरफ्तार आतंकियों के पास से विसफोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं. डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया, ”दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार आतंकियों में से दो ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग ले चुका है.”

स्पेशल सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उन्होंने कहा कि मल्टीस्टेट ऑपरेशन में हमने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी छह के नाम इस प्रकार हैं- समीर, लाला, जीशान कमर, ओसामा, जान मोहम्मद अली शेख और मोहम्मद अबु बकर.

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज,  स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी योजना को  मिल सकती है मंजूरी

Padma Awards 2022: पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करने की अंतिम तारीख आज, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगा विजेताओं का एलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News