Santanu Sen On Vaccine Century: कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार होने के बाद टीएमसी के सांसद शांतनु सेन इसे राजनीतिक स्टंट बताया है. उन्होंने कहा कि देश में कोविड वैक्सीन को लेकर आंकड़ों की बाजीगरी हमेशा चलते रहता है. इस दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. टीकाकरण की रफ्तार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया था कि 31 दिसंबर 2021 के अंत तक भारत की पूरी आबादी को पूर्ण टीकाकरण कर दिया जाएगा. ऐसे में दिसंबर तक सभी का पूर्ण टीकाकरण कैसे संभव है.
शांतनु सेन ने कहा कि देश में अगर 9 महीनों में 100 करोड़ खुराकें दी गई हैं तो बाकी के दो महीने में अन्य 160 करोड़ टीके का लक्ष्य कैसे प्रप्ता किया जा सकता है. उन्होंने पूछा, ”जेपी नड्डा ने कुछ दिन पहले कहा था कि 31 दिसंबर 2021 के अंत तक भारत के 130 करोड़ नागरिकों के लिए 260 करोड़ की खुराक दी जाएगी. अगर, हम मान लें कि यह अब तक 100 करोड़ टीके लगे हैं तो हमारे पास 2 महीने हैं. अगर 9 महीने में 100 करोड़ टीके लगाए जाते हैं तो आप कैसे सोच सकते हैं कि बाकी 2 महीने में पूरा हो जाएगा.”
राजनीतिक स्टंट बताते हुए शांतनु ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है. यूपी का चुनाव दरवाजे पर दस्तक दे रहा है इसलिए यूपी में टीकाकरण बढ़ गया है. यदि आप उस राज्य को देखें जहां वैक्सीन की दूसरी खुराक पूरी हो चुकी है, तो आप देखेंगे कि यूपी सबसे नीचे है. यह बिल्कुल एक स्टंट है.”
केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में टीकों की कम आपूर्ति की गई लेकिन इसके उपयोग के मामले में बंगाल सबसे अच्छा है. जबकि पूरे देश की तुलना अगर करें तो यहां सबसे कम टीके की बर्बादी हुई है. इस दौरान उन्होंने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर भी चिंता जाहिर की.
Bangladesh News: बांग्लादेश में पूजा पंडाल पर हमला करने वाले आरोपी की हुई पहचान, गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है पुलिस
About the Author
Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया