Tokyo 2020 Paralympics Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक फाइनल में पहुंची टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों ने पूरे देश को प्रेरित किया है. पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की चीनी खिलाड़ी को हराकर पैरालम्पिक खेलों के फाइनल में प्रवेश किया. ये कारनामा करने वाली वो पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं.

[tw]https://twitter.com/narendramodi/status/1431511816157294596?s=20[/tw]

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "बहुत-बहुत बधाई भाविना पटेल! आपने शानदार प्रदर्शन किया. पूरा देश आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और कल के मुकाबले में भी आपके साथ खड़ा रहेगा. आप बिना किसी दबाव के अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें. आपकी खेल भावना हर किसी को प्रेरित करती है."

सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर तीन चीन की मियाओ को दी मात

भाविना पटेल के लिए सेमीफाइनल की चुनौती आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर तीन पर मौजूद चीनी खिलाड़ी मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 के अंतर से मात दी. फाइनल में पहुंचने के साथ ही भाविना पटेल ने भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में पहला मेडल पक्का कर दिया है. साथ ही वो पैरालंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई.

34 वर्षीय भाविना पटेल अब गोल्ड मेडल मैच में 29 अगस्त को मैदान में उतरेंगी. फाइनल में उनका मुकाबला चीन की झाउ यिंग से होगा.

यह भी पढ़ें

India Vs England 3rd Test: रोहित शर्मा ने कहा- शतक तो बनते रहते हैं, टीम की जीत है सबसे जरूरी

IND Vs ENG: सुनील गावस्कर अंपायर्स पर भड़के, इस फैसले पर जताया कड़ा ऐतराज

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट