Travel Advisory: ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों को 10 दिनों के क्वारन्टीन से छूट, सरकार ने वापस ली ट्रैवल एडवाइजरी

Travel Advisory: सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों की अतरिक्त जांच और पाबंदियों से जुड़े कोरोना संबंधी ट्रैवल एडवाइजरी को वापस ले लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि 1 अक्टूबर  2021 को भारत आने वाले यूके के नागरिकों के लिए संशोधित दिशानिर्देश वापस ले लिए गए हैं.

ट्रैवल एडवाइजरी में क्या था?

इसमें कहा गया था कि भारत आने वाले यूके के नागरिकों को आगमन के बाद 10 दिनों के लिए घर पर या दिए गए गंतव्य के पते पर अनिवार्य रूप से क्वारंटीन होना होगा. इसके साथ ही ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट और भारत में आने के 8 दिनों के बाद दोबारा आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की बात की गई थी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News