Two decades of PM Modi: पीएम मोदी के सत्ता में 20 साल, अमित शाह बोले- आज पीएम मोदी को मुझसे ज्यादा जनता जानती है

2 decades of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सत्ता में 20 साल पूरे होने पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राजधानी दिल्ली में एक कॉफ्रेंस का उद्घाटन किया. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि साल 2014 से पहले जनता के मन में शंका थी, लेकिन आज जनता पीएम मोदी को मुझसे ज्यादा जानती. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि साल 2014 में देश की जनता ने धैर्य से फैसला देते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत के साथ देश का शासन सौंपा.

अमित शाह ने कहा, ‘’भारत की आजादी को 75 साल हो गए हैं. जब हम आजाद हुए, हमारे देश की संविधान सभा बनी, संविधान सभा ने मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम को स्वीकार किया. बहुत सोच समझकर स्वीकार किया था जो उचित फैसला था. इतना बड़ा देश, इतनी विविधताओं वाला देश, किसी व्यक्ति के आधार पर चुन कर नहीं आना चहिए. मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम होना चाहिए, हर पार्टी की एक आईडियोलॉजी होनी चाहिए.’’

जनता ने धैर्य से बहुमत के साथ पीएम मोदी को शासन सौंपा- अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा, ‘’साल 2014 आते-आते देश में राम-राज की परिकल्पना ध्वस्त हो चुकी थी. जनता के मन में ये आशंका थी कि कहीं हमारी बहुपक्षीय लोकतांत्रिक संसदीय व्यवस्था फेल तो नहीं हो गई, लेकिन देश की जनता ने धैर्य से फैसला देते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत के साथ देश का शासन सौंपा.’’ उन्होंने कहा, ‘’जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने कई सारे बदलाव लाने का प्रयास किया. बहुत सारे कार्य उन्होंने गुजरात में किए. रिफॉर्म्स, पारदर्शिता पर उन्होंने काम किए. वहां सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशक विकास की शुरुआत की.’’

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढ़ें-

Pegasus Spyware Case: पेगासस जासूसी कांड की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते

Aryan Khan Case: नवाब मलिक का समीर वानखेड़े पर बड़ा आरोप- क्रूज पार्टी में मौजूद था ड्रग माफिया, लेकिन उसे छोड़ दिया गया

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News