संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शुक्रवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने वाले 15 देशों के वे लोग 12 सितंबर से यूएई लौट सकते हैं, जिनके पास वैध वीजा है. राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने टि्वटर पर एक आधिकारिक बयान साझा करते हुए कहा कि जो लोग लौट सकते हैं उनमें वे भी शामिल हैं जो छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे.

बयान के मुताबिक, “यूएई 12 सितंबर, 2021 से डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने वाले उन लोगों को लौटने की अनुमति देता है जिनके पास वैध वीजा है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे थे.”

यूएई के इस फैसले से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अफगानिस्तान से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. आगमन आवश्यकताओं के बारे में विवरण देते हुए, यूएई ने कहा कि यात्री संघीय पहचान और नागरिकता प्राधिकरण (आईसीए) की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

यूएई पहुंचने पर यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी. कोविड-19 की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से जांच रवाना होने के 48 घंटे के भीतर की जानी चाहिए. 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को इस प्रक्रिया से छूट प्रदान की जाएगी.

Attack On America: 9/11 हमले के बाद कैसे बदली दुनिया और कैसे अमेरिका ने लिया इसका बदला

Taliban Government: अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार से पाकिस्तान को है ये उम्मीद, जानें क्या कहा?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट