UK Covid Travel Policy: तिरुवनन्तपुरम से कांग्रेस सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने यूके (UK) की उस नीति का विरोध करते हुए वहां होने वाले एक कार्यक्रम से नाम वापस ले लिया है, जिसके मुताबिक़ भारत में वैक्सीन (Vaccine) लिए होने के बावजूद यूके पहुंचने पर दस दिनों तक क्वारंटीन में रखने का प्रावधान है. इसकी जानकारी खुद शशि थरूर ने एक ट्वीट के ज़रिए साझा की है.

दरअसल थरूर को कैंब्रिज यूनियन नाम की एक संस्था की ओर से आयोजित डिबेट कार्यक्रम के अलावा अपनी नई किताब के विमोचन के सम्बंध में यूके जाना था. लेकिन यूके सरकार की वैक्सीन नीति के मुताबिक़ अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देशों के अलावा भारत, रूस, यूएई, टर्की और थाईलैंड जैसे देशों में वैक्सीन का डोज़ लेने वाला कोई व्यक्ति अगर यूके पहुंचता है, तो उसे वैक्सीन लिया हुआ नहीं माना जाएगा और यूके के इस नियम के मुताबिक बिना वैक्सीन लिए हुए यूके पहुंचे व्यक्ति को 10 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन और कोरोना जांच से गुजरना होगा.

शशि थरूर ने यूके के इसी नियम का जमकर विरोध किया है. थरूर ने इस नियम को अपमानजनक बताया है. थरूर ने एक ट्वीट करके अपना रोष प्रकट करते हुए ये भी लिखा है कि वहां की सरकार इस नियम की समीक्षा कर रही है. थरूर ने कोविशील्ड वैक्सीन ले रखी है. उन्हें अपनी नई किताब द बैटल ऑफ बिलॉन्गिंग ( The Battle of Belonging ) के विमोचन के लिए भी यूके जाना था. यूके में उनकी क़िताब द स्ट्रगल ऑफ फोर इंडियाज़ सोल ( The Struggle for India’s Soul ) के नाम से छपी है.

उधर एक अन्य कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने शशि थरूर के इस क़दम का समर्थन करते हुए यूके के इस नियम का विरोध किया है. रमेश ने यूके के इस नियम को रंगभेद का उदाहरण बताया है.

Doctors Retirement Age: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल बढ़ेगी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

ताजपोशी के बाद एक्शन में CM चन्नी: पानी और बिजली बिल माफ, कहा- किसानों पर आंच आई तो अपना गला काट दूंगा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट