मास्को: रूसी सेना (Russian army) ने शुक्रवार को घोषणा की कि शनिवार को उसके सामरिक बल बड़े पैमाने पर अभ्यास करेंगे. यह घोषणा पश्चिम की इस आशंका के बीच की गयी है कि रूस (Russia) यूक्रेन (Ukraine) पर हमला करने की तैयारी कर रहा है.

पुतिन करेंगे निगरानी
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को होने वाले अभ्यास की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे. अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को भी शामिल किया जाएगा.

मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास की योजना कुछ समय पहले बनायी गयी थी ताकि रूसी सैन्य कमान और सैनिकों की तैयारी के साथ ही अपने परमाणु और पारंपरिक हथियारों की विश्वसनीयता की जांच की जा सके.

बाइडेन ने जतायी रूसी हमले की आशंका
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को कहा कि इस बात के कई संकेत हैं कि रूस अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है. रूस और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच बाइडन की यह टिप्पणी आई है. इससे इस बात की आशंका बढ़ गई है कि मास्को यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहा है. रूस ने हालांकि कहा है कि उसकी यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना नहीं है.

बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास ऐसे कई संकेत है कि वे (रूस) यूक्रेन में घुसने, यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार हैं.’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन से लगी सीमा से रूसी सेना की वापसी के दावे पर अमेरिका को कोई संकेत नहीं नजर आया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ‘‘विश्वास करने का कारण है कि रूस बनावटी बातें कर रहा है ताकि वह अंदर जाने का बहाना तलाश सके.’’

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine Conflict: क्या किसी भी बहाने यूक्रेन पर हमला करना चाहता है रूस? पश्चिमी देशों को सता रही ये चिंता

Afghanistan: तालिबानी फरमान के बीच भी काबुल में शिक्षा की अलख जगा रही यह महिला, बच्चों की कराती है फ्री में पढ़ाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट