Ukraine Russia War:  यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम जारी है. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल हैं. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि पोलैंड और स्लोवाक गणराज्य के हवाई अड्डों का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

विदेश सचिव ने कहा, “हमने जब अपनी पहली एडवाइजरी जारी की थी उस समय यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय छात्र थे, तब से लगभग 12,000 छात्र यूक्रेन छोड़ चुके हैं। बाकी बचे 40% छात्रों में से लगभग आधे संघर्ष क्षेत्र में हैं और आधे यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं या उसकी तरफ बढ़ रहे हैं.”

’कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं'
हर्षवर्धन श्रृंगला ने, “हमारे सब नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है, हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं, वहां से हमें किसी ने संपर्क नहीं किया है.”

’नवीन शेखरप्पा की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख'
श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारतीय नागरिक (खारकीव में आज सुबह गोलाबारी में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा) की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि हम जल्दी से जल्दी अपने नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकालेंगे और नवीन शेखरप्पा की बॉडी वापस लाएंगे, हम इसे लेकर लोकल अथॉरिटी के संपर्क में हैं.

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि भारत की ओर से आज यूक्रेन को मानवीय साहयता भेजी गई. सूत्रों ने बताया कि टेंट, कंबल, सर्जिकल दस्तानें, सुरक्षात्मक आई गियर, पानी के भंडारण टैंक, स्लीपिंग मैट, तिरपाल और दवाओं सहित दो टन मानवीय सहायता आज यूक्रेन भेजी गई.

यह भी पढ़ें:

Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट से फोन पर की बात, EU ने भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया

Ukraine Attacked: क्या कीव में बड़े हमले की तैयारी में है रूस? बज रहे हैं सायरन, लोगों से की गई ये अपील

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट