UP Assembly Election 2022: पीएम नरेन्द्र मोदी पंद्रह दिनों में चार बार यूपी के चार कोनों का दौरा करेंगे. चुनाव से पहले विकास का एजेंडा सेट करने की पूरी तैयारी है. ज़मीन से लेकर आसमान तक वाला गिफ़्ट मोदी इस बार यूपी की जनता को देंगे. उत्तर प्रदेश की जनता के लिए ये नवंबर का महीना ऐतिहासिक साबित होगा. इस महीने राज्य की जनता को कई ऐसे मेगा प्रोजेक्ट मिलेंगे जिसका इस्तेमाल वे सालों साल तक कर सकते हैं . ये वो मेगा परियोजनाएं हैं जिनका निर्माण कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद शुरू कराया था.

यूपी की जनता को पीएम मोदी देंगे कई सौगात

मेगा प्रोजेक्ट में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. इस महीने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन मेगा परियोजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सूबे की जनता को सौंपेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और गंगा एक्सप्रेस वे जैसी मेगा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इसके अलावा गोरखपुर का बंद पड़ा खाद कारखाना और गोरखपुर एम्स भी अगले माह तक शुरू हो जाएगा. चुनाव के लिए यूपी की योगी सरकार की रणनीति में पहला एजेंडा हिंदुत्व का है. जबसे एजेंडे पर है सामाजिक समीकरण वाली पॉलिटिक्स.. समय समय पर इसमें विकास का तड़का लगाने की भी योजना है.

राज्य में यह पहला अवसर है जब एक साथ अरबों रूपयों की परियोजनाओं का या तो शिलान्यास हो रहा है या फिर उद्घाटन. इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करीब 42 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार कराया गया 340.82 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे. इसी महीने की 16 तारीख़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे जनता को सौंपेंगे. जबकि करीब 36,000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगले माह रखी जाएगी.

पूर्वी यूपी के लिए लाइफ लाइन है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास जुलाई 2018 में आजमगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया था. इस एक्सप्रेस-वे को पूर्वी यूपी के लिए लाइफ लाइन कहा जा रहा है. लखनऊ से आजमगढ़ और मऊ होते हुए गाजीपुर तक 340.824 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के फर्राटा भरने से जहां समय के लिहाज से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी कम हो जाएगी, वहीं व्यापार और वाणिज्य को पंख लगेंगे. करीब 15,000 करोड़ रुपए की लागत से 296.07 किमी लंबा बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है

19 नवंबर को पीएम मोदी का झांसी में कार्यक्रम

19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झांसी जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. यहां वह रानी लक्ष्मी बाई की 193 वीं जयंती समारोह में शिरकत करेंगे. झांसी किला परिसर में प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी है. प्रधानमंत्री झांसी में नल जल योजना समेत कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा डिफेंस कॉरिडोर के तहत झांसी नोड में निवेश परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) द्वारा झांसी नोड में लगाई जा रही फैक्ट्री के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. बीडीएल झांसी नोड में स्वदेशी तकनीक से रक्षा क्षेत्र में आकाश मिसाइल में प्रयुक्त होने वाली प्रणोदन प्रणाली निर्माण की सुविधा की स्थापना करेगी. प्रदेश सरकार ने इसके लिए 183 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है, 400 करोड़ रुपए का निवेश कर इस भूमि पर आकाश मिसाइल में उपयोग की जाने वाली प्रणाली का निर्माण किया जाएगा.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर जैसी परियोजना की सौगात जनता को देंगे. वाराणसी का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया. इस माह के अंत तक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. मार्च 2019 में पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी. लगभग 400 करोड़ की लागत से बन रहे इस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को अगले माह पीएम नरेंद्र मोदी किसी भी दिन जनता को सौपेंगे.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ पीएम नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को ज़ेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास कर सकते हैं. नोएडा के पास बनने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. सबसे पहले इसके बारे में यूपी की मुख्यमंत्री रहते मायावती ने सोचा था. इसके साथ ही प्रधान मंत्री गंगा एक्सप्रेसवे और फ़िल्म सिटी जैसे प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास कर सकते हैं.

गंगा एक्सप्रेस वे यूपी का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा. करीब 36 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाला यह एक्सप्रेस वे 595 किमी लंबा होगा. मेरठ से शुरू होकर यह एक्सप्रेस वे प्रयागराज पर समाप्त होगा. दिसंबर में प्रधानमंत्री इस एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे. इन दोनों परियोजनाओं से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. इस बार सालाना डीजी कंफ़्रेंस भी लखनऊ में हो रहा है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोदी 20 नवंबर को लखनऊ का दौरा कर सकते हैं

Zydus Cadila Vaccine Price: जायडस कैडिला की कोराना वैक्सीन की कीमत तय, जानें एक डोज के लिए कितना पैसा देना होगा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया