UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सपा और अपना दल (के) में सीटों को लेकर विवाद बढ़ गया है. अपना दल (के) का कहना है कि हमने 16 सीटें मांगीं थीं और 7 विधानसभा क्षेत्र सार्वजनिक कर दिए थे. अब सपा पल्लवी पटेल के टिकट के अलावा बाकी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर रही है. ऐसे में अपना दल (के) सपा को सारी सीटें वापस करेगी.

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपनी नई लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 12 उम्मीदवारों का नाम है. इस लिस्ट में बीएसपी के बागी होकर सपा में शामिल होने वाले विधायक असलम राईनी को श्रावस्ती से टिकट दिया गया है.

समाजवादी पार्टी की इस नई लिस्ट में राजबरेली से आरपी यादव, चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल, मनिकापुर से वीर सिंह पटेल, प्रतापुर से विजमा यादव, इलाहाबाद पश्चिम से अमरनाथ मौर्या, इलाहाबाद दक्षिण से रईस चंद्र शुक्ला, जैदपुर से गौरव रावत, हैदरगढ़ से राममगन रावत, मटेरा से मोहम्मद रमजान, कैसरगंज से मसूद आलम खान, भिग्ना से इंद्राणि वर्मा और श्रावस्ती से मो. असलम राईनी को उम्मीदवार बनाया गया है.

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की अपनी एक लिस्ट जारी की थी. जिसमें लखनऊ की सीटें भी शामिल थीं. लिस्ट में अनुराग भदौरिया, पूजा शुक्ला और गोमती यादव जैसे नाम शामिल थे. बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरणों में मतदान होगा. जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो जाएगी. वहीं 7 मार्च को अंतिम चरण का मतदान होगा. इसके बाद 10 मार्च को अन्य सभी राज्यों के साथ यूपी के चुनाव नतीजे भी सामने आएंगे.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट