UP Election: अब यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष Nitin Agarwal ने उठाया Mathura का मुद्दा, बोले- बीजेपी दो लड़ाइयां जीत चुकी है, तीसरी भी जीतेगी

<p style="text-align: justify;"><strong>Nitin Agarwal pn Mathura:</strong> उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने रविवार को मथुरा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दो लड़ाइयां जीत चुकी है और तीसरी भी जीतेगी. अग्रवाल ने हरदोई के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा, ‘अयोध्या की 500 साल की लड़ाई बीजेपी ने जीती. काशी को विश्व पटल पर पहुंचाया और अब मथुरा का विकास भी बीजेपी सरकार करेगी. हमने दो लड़ाइयां जीती हैं. अब तीसरी लड़ाई भी जीतेंगे. भाजपा मथुरा का ऐतिहासिक विकास करके उसे विश्व के पटल पर लाएगी.’ उन्होंने कहा कि अयोध्या की 500 साल की लड़ाई भाजपा ने जीती और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. काशी को भी विश्व पटल पर पहुंचाया गया है और मथुरा ठाकुर जी की जगह है. बीजेपी की सरकार मथुरा का विकास मंदिरों का विकास नहीं करेगी तो फिर कौन करेगा.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News