UP Election: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी तीन दिनों के दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं. अपने इस दौरे की शुरुआत वे इस बार 7 सितंबर से अयोध्या से कर रहे हैं, जहां रूदौली कस्बे में वे वंचित शोषित सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद अगले दिन 8 सितंबर को उनका सुल्तानपुर का कार्यक्रम है. फिर दौरे के आखिरी दिन यानी 9 नवंबर को ओवैसी बाराबंकी जाएंगे. यूपी में ओवैसी की पार्टी उस भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल है, जिसमें ओम प्रकाश राजभर भी हैं.

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) इस बार यूपी के चुनावी मैदान में जीत की पतंग उड़ाना चाहते हैं. बंगाल में उनकी पार्टी खेला नहीं कर पाई, इसीलिए अब सारी उम्मीदें यूपी चुनाव पर हैं. वैसे ओवैसी बिहार में कमाल कर चुके हैं, जहां उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में 5 सीटें मिली थी. वे पहले ही कह चुके हैं कि इस बार अखिलेश यादव का एमवाई समीकरण नहीं चलेगा. एम का मतलब मुस्लिम और वाई का मतलब यादव से है. ओवैसी कहते हैं कि इस बार ए टू जेड समीकरण चलेगा.

यूपी चुनाव का मूड

सात सितंबर से शुरू होने वाले अपने तीन दिनों के दौरे में असदुद्दीन ओवैसी यूपी चुनाव का मूड जानना चाहते हैं. इस बार वे मुस्लिम, अति पिछड़े और दलितों को जोड़कर अपनी राजनीति आगे बढ़ाना चाहते हैं. ये काम बड़ा मुश्किल है. समाजवादी पार्टी का दावा है कि वो मुसलमानों की पहली पसंद है. बीजेपी की मानें तो पिछड़ी जातियां उनके साथ है. दलितों की मसीहा मायावती खुद को बताती रही हैं. ऐसे में ओवैसी के लिए इनके वोट बैंक में सेंधमारी करना आसमान को मुट्ठी में कर लेने जैसा है.

इसीलिए ओवैसी बिहार की तरह ही यूपी में भी एक गठबंधन के बैनर में चुनाव लड़ना चाहते हैं. उन्होंने लखनऊ के अपने पिछले दौरे में चंद्रशेखर रावण से मुलाकात की थी. पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में उनकी पार्टी आजाद पार्टी का ठीक-ठाक प्रभाव है. यूपी के पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर का अच्छा खासा प्रभाव है. करीब 60 ऐसी सीटें हैं जहां राजभर वोटर चुनाव जिताने और हराने का दम रखते हैं. ओवैसी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी कम से कम सौ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.

यह भी पढ़ें:
Shikhar Sammelan: असदुद्दीन ओवैसी का आरोप- ‘सरकार अफगानिस्तान में अपने हथियार छोड़ आई, मोदी की विदेश नीति फेल'
Shikhar Sammelan UP: असदुद्दीन ओवैसी बोले- ‘यूपी में 100 सीट पर लड़ने की है तैयारी, मुसलमानों को करेंगे सशक्त'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया