Uttar Pradesh Election 2022: पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि जब ये बाबर और औरंगजेब की बात करते हैं तो इन्हें उत्तर प्रदेश में लोगों को देने और बोलने के लिए कुछ नहीं होता है. अगर होता तो गरीबी नहीं होती, अस्पताल होते, लोगों के पास रोज़गार होता तो कोरोना में लोग अपनों की लाशें गंगा में नहीं बहा रहे होते.

महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को अम्मू में ट्राइबल यूथ कनवेंशन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा, "ये हमें याद दिलाते हैं, गुजरात दंगा याद करो, 84 के दंगे याद करो. किसी के पीछे UAPA, किसी के पीछे ED. किसी न किसी तरह से तंग करते रहते हैं."

उन्होंने कहा, "70 साल पहले भारत के लोगों को देश को अंग्रेजों से आज़ाद कराने का मौका मिला था. आज हमारे पास मौका है बीजेपी (BJP) से जान छुड़ाने का. यह उस आज़ादी से भी बड़ी आज़ादी होगी क्योंकि ये इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं. ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई को बांटना चाहते हैं."

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "सिखों को खालिस्तानी बुलाते हैं. मुस्लमानों को कहतें हैं पाकिस्तान चले जाओ." उन्होंने कहा, "यूपी में ये लोग सिर्फ मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं. ये क्यों नही विकास की बात करते हैं. ये मौका है. लोगों जाग जाओ. हम खामोश रहेंगे तो कुछ नहीं होगा."

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "जम्मू कश्मीर ने गांधी के हिन्दुस्तान के साथ हाथ मिलाया है. जम्मू कश्मीर गोडसे के हिन्दुस्तान के साथ नहीं था. बीजेपी देश को गोडसे का हिन्दुस्तान बनाना चाहती है." उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत फैलाना चाहती है. हमें इनसे डरना नहीं है. ये हमारा वजूद मिटाना चाहते हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग

PM Security Breach: पीएम का काफिला फिर रोकने की धमकी देते हुए वकीलों को आया कॉल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट