Rakesh Tikait Interview: abp न्यूज के कार्यक्रम ‘घोषणापत्र’ में राकेश टिकैत ने यूपी की राजनीति को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने योगी सरकार पर भी आरोप लगाए. MSP गारंटी कानून पर सरकार से क्या समझौता हुआ? इस सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने अभी कमेटी बनाई नहीं है, वो कमेटी ही MSP गारंटी कानून पर फैसला लेगी.

राकेश टिकैत ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री को अगर पूरी पावर दे दोगे तो वो अच्छा काम कर देगा. मायावती ने गन्ने का रेट सबसे ज्यादा बढ़ाया, अखिलेश ने भी बढ़ाया, योगी ने सिर्फ 35 रुपए बढ़ाए. राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी में बिजली सबसे महंगी है. योगी जी से भी हमारे संबंध अच्छे हैं, उनसे भी मैंने 3.5 काम करवाए हैं. मायावती और अखिलेश से भी काम कराए.

योगी जी दिल्ली के रहमों-करम पर हैं

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अगर बातचीत करती रहे तो सब ठीक है. टिकैत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि योगी जी दिल्ली के रहमों-करम पर हैं. दिल्लीवालों की पॉलिसी खराब है. दिल्ली की पॉलिसी अगर यूपी पर थोपी न जाए तो ज्यादा काम होगा. उन्होंने कहा कि फसलें आज भी MSP से कम पर बिकती है. किसानों का खाद नहीं मिल रहा है. नरेश टिकैत-संजीव बालियान की मुलाकात के मायनों पर उन्होंने कहा कि जो घर पर आ गया तो उससे बातचीत हुई, बहुत सारे लोग आते रहते हैं.

आप खुलकर BJP का विरोध खुलकर क्यों नहीं?

राकेश टिकैत ने कहा कि मनमोहन सरकार ने किसानों की बात मानी थी, ये सरकार किसानों के कामों में रोड़े अटका रही है. हमारी सलाह से गेहूं का उत्पादन बढ़ा है. टिकैत ने बजट को दिखावे का बजट बताया. राकेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी किसान बनाकर फर्जी खरीद दिखाई गई. राकेश टिकैत ने कहा कि हम आंदोलन की बात करते हैं. अगर हम वोट मांगने लगेंगे तो इससे अच्छा हम चुनाव ही लड़ लें. BJP हराओ? के नारे पर क्या अब भी कायम हैं? इस सवाल के जवाब ने कहा कि करंट किसी ने देखा है, हमारा करंट काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: गोरखपुर में CM योगी को कैसे हराएंगे अखिलेश यादव? abp न्यूज़ से बातचीत में खुद किया ये खुलासा

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: सीएम योगी पर नहीं दर्ज है कोई मुकदमा, जानिए- सांसद से सीएम बनने तक कितनी बढ़ी प्रॉपर्टी?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट