Election 2022: उत्तर प्रदेश में 55 सीटों पर आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. राज्य में 7 चरण की वोटिंग होने का साथ ही सभी पार्टियों की किस्मत भी EVM में बंद भी हो जाएगी. वहीं मतदान के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने ANI से खास बातचीत की है. जब उनसे चुनाव में बीजेपी की जीत पर सवाल पूछा गया तो सीएम ने कहा, ‘प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए.

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय राजनीति के एजेंडे को बदल दिया है. पहले जाति, मत, मज़हब और परिवार के इर्द-गिर्द बनी भारत की राजनीतिक व्यवस्था में आज विकास, सुशासन, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं चर्चा का विषय हैं.

CM योगी ने कहा कि मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी, 80 प्रतिशत BJP के साथ होंगे और 20 प्रतिशत हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे. हमने जाति, मत, मज़हब की बात नहीं की थी. 80 प्रतिशत वो लोग जो हमेशा प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं और 20 प्रतिशत वो लोग हैं जिन्हें हमेशा विरोध करना है.

उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा. आज तो प्रदेश में कावड़ यात्रा शानदार तरीके निकलती है ये आस्था का सम्मान है और प्रदेश के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराता है. विपक्ष के ठोको राज के सवाल पर UP CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कानून का भय हर उस व्यक्ति के मन में होना चाहिए जो सुरक्षा के लिए खतरा है. यही फर्क है कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर 3-4 दिन के अंदर एक बड़ा दंगा होता था, महीनों तक कर्फ्यू रहता था, अराजकता चरम पर थी और गुंडागर्दी होती थी.

आजम खान या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि अखिलेश जी के खानदान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला है, क्या ये BJP की सरकार के समय हुआ था? 2013 में तो बीजेपी की सरकार भी नहीं थी. इनके खिलाफ और भी बहुत सारे मामले हैं, क्या ये बीजेपी के कारण हुआ है? अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी. आजम खान या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं, इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं. जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है.

सीएम ने कहा कि UP में पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए, कहीं कोई दंगा नहीं हुआ, नहीं तो यहां दंगे और गुंडागर्दी होती थी. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या बंगाल में इतने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होते हैं? बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान BJP कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार हो रहा था. बूथ कैप्चर किए जा रहे थे और केरल में भी ऐसे ही हुआ था और ये लोग जो बंगाल से यहां आकर अराजकता फैलाने की बात कर रहे हैं, इसके प्रति जनता को अलर्ट करने की जरूरत थी कि सावधान जो सम्मान और सुरक्षा मिली है उस पर सेंध लगाने के लिए लोग आ गए हैं.

ओवैसी के बयान पर पीएम का कटाक्ष

सीएम योगी ने ओवैसी के ‘हिजाब में पीएम होगी’ के बयान पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि नए भारत में विकास सबका होगा लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं. सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है. नया भारत संविधान के अनुरूप चलेगा, शरीयत के अनुरूप नहीं. मैं स्पष्टता से कह सकता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट