समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि सीएम के सबसे बड़े अधिकारी, प्रमुख सचिव का जगह जगह फोन जा रहा है कि जहां बीजेपी हारे वहां वहां काउंटिग स्लो (वोटों की गिनती धीरे) कीजिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज बनारस में ईवीएम ले जाई जा रही थी. एक ट्रक पकड़ा गया, दो ट्रक लेकर भाग गए.

अखिलेश यादव ने कहा, "अगर सरकार वोट की चोरी नहीं कर रही थी तो बताए कि एक गाड़ी रोक ली, पकड़ी गई.. दो गाड़ियां क्यों भागी? अगर कोई चोरी नहीं थी तो प्रशासन ने सुरक्षा का इंतज़ाम क्यों नहीं किया. इतनी फोर्स है अभी. अभी इलेक्शन की फोर्स गई नहीं है यूपी से. तो आखिरकार अधिकारी क्यों नहीं कर रहे थे(सुरक्षा). क्या वजह है कि बिना सुरक्षा इंतज़ाम के ईवीएम जा रहे थे."

अखिलेश यादवा ने ट्वीट किया, "वाराणसी में EVM पकड़े जाने का समाचार उप्र की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है. मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें. युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने!"

मार गिराए 12 हजार रूसी सैनिक, तबाह किए 303 टैंक, 48 एयरक्राफ्ट और 80 हेलिकॉप्टर्स, जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा

Punjab Election 2022: अगर गठबंधन से सरकार बनाने की जरूरत पड़ी तो किस पार्टी के साथ बनाएंगे? ये बोले भगवंत मान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट