Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अखिलेश यादव लगातार प्रचार में जुटे हैं. उनके साथ आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी चुनावी प्रचार में नजर आ रहे हैं. अब एक बार फिर दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहा कि, बीजेपी के पास कोई मॉडल नहीं है. वो सिर्फ समाजवादी पार्टी के मॉडल पर ही वाहवाही लूट रहे हैं.

’हम दोनों मिलकर करेंगे सूपड़ा साफ'

अखिलेश ने कहा कि, इस बार बुल और बुल्डोजर का उत्तर प्रदेश में कोई पता नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी को भारतीय जनता पार्टी ने पैदल कर दिया. किसने नहीं देखा कि दिल्ली वाले चार पहिया गाड़ी में जा रहे थे, और इन्हें पैदल चलाया गया. इस बार बाबा मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं. हम दो नौजवान वो हैं, जिन्हें विरासत में किसानों की लड़ाई मिली है. उन्हें दुख इस बात का है कि हम दोनों मिलकर उनका सूपड़ा साफ कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि, बुलंदशहर की घटना पूरे उत्तर प्रदेश को चिंतित कर रही है. भाजपा बार-बार कह रही कानून व्यवस्था सब से आगे है, आप के जिले में जो घटना हुई वो हाथरस की याद दिला रही है. बुलन्दशहर के अपराधी अभी भी घूम रहे हैं.

सीएम कंप्रेसर हैं क्या जो गर्मी उतार देंगे – अखिलेश

सीएम योगी के गर्मी उतारने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री की भाषा बदली है पता नहीं क्यों बदल रही है. पहले चरण में जो लोगों ने हवा चलाई है मुख्यमंत्री को समझ नहीं आ रहा. मुख्यमंत्री कंप्रेसर हैं क्या जो ठंडा कर देंगे. ये लोग कह रहे हैं गर्मी उतार देंगे, हम गर्मी नहीं भर्ती खोलेंगे.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट