UP Election 2022: अमरोहा में बीजेपी प्रत्याशी ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

UP Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी ने कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जुलूस निकाला. अमरोहा के हसनपुर के बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने टिकट का एलान होते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला, जिसमें लोग बगैर मास्क लगाए कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते दिखे.

बता दें कि चुनाव आयोग ने जुलूस और रैलियों पर 22 जनवरी तक रोक लगाई है. वहीं, कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के बाद बीजेपी उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘सपा के कार्यक्रम-कार्यालय पर पूरी पाबंदी और गाड़ियों के चालान भी लेकिन कुछ दिनों के बाकी बचे मुख्यमंत्री और अमरोहा के बीजेपी प्रत्याशी आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन्स का मजाक उड़ा रहे हैं. निर्वाचन-न्याय को सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का परम धर्म है…कोई है?'

रैलियों और जुलूस पर 22 जनवरी तक रोक

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और जुलूस पर रोक लगा रखी है. हालांकि छोटी और इनडोर रैलियों को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से राहत है. इन रैलियों में लोगों को इकट्ठा होने की संख्या 300 तक रखने पर सहमति जताई गई है. 50% हॉल की सिटिंग कैपेसिटी के हिसाब से मीटिंग करने की इजाजत आयोग ने दी है.
लेकिन बीजेपी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग की इन गाइडलाइंस को दरकिनार करते हुए जुलूस निकाला.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Election: हरक सिंह रावत को उत्तराखंड कैबिनेट और पार्टी से क्यों निकाला? CM धामी ने बताई वजह

Watch: उत्तराखंड कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद रो पड़े हरक सिंह रावत, कहा- इतने बड़े फैसले से पहले कुछ नहीं बताया गया

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News