
<p style="text-align: justify;">गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के चंदौली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा, अखिलेश के राज में यूपी किसी चीज में आगे नहीं बढ़ रहा था सिवाय अपराध और दंगों के. हमने उसे मैन्युफैक्चरिंग, दूध उत्पादन-मटर में नंबर एक और चावल उत्पादन में नंबर तीन बनाया. </p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने कहा, मैं उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 150 सीटों पर गया हूं. मैंने हर जगह चुनाव का माहौल देखा है. 5 चरणों के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है और जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का काम पूरा कर लिया है. शाह ने कहा, मैं गंगा किनारे कह कर जाता हूं कि यूपी में जहां 1-2 जगह पर बाहुबली बच गए हैं, उन्हें भी 10 मार्च के बाद हम जेल भेजने का काम करेंगे. जब तक कानून व्यवस्था ठीक नहीं होती, तब तक विकास नहीं हो सकता. जब तक कानून व्यवस्था ठीक नहीं होती, तब तक औद्योगिक निवेश नहीं आ सकता.</p> <p style="text-align: justify;">आगे हमला बोलते हुए शाह ने कहा, उत्तर प्रदेश में पहले छर्रे की गोलियां और कट्टे बनते थे, जो हमारे लोगों को डराने और मारने के काम आते थे. आज गोले और मिसाइल बन रही हैं, जो पाकिस्तान से भारत माता की रक्षा करने के काम आती हैं. 5 चरणों के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है और उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी की सरकार बनाने का काम पूरा कर लिया है. छठे और सातवें चरण में अब 300 पार ले जाने का काम आपको करना है. </p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






